कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी, कुंजा बहादरपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में सांसद डाॅ निशंक ने किया प्रतिभाग

भगवानपुर । भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक कुंजा बहादुरपुर गांव में विधिवत रूप से आरंभ की गई। सर्वप्रथम बैठक का उद्घाटन हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित करके की , भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति द्वारा पुष्पगुच्छ देकर हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी जिला प्रभारी आदित्य चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल का स्वागत किया गया, भगवानपुर मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी तथा रामगोपाल शर्मा द्वारा स्वागत गीत गाया गया, इस अवसर पर डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा की नीतियों से प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है , प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने भाजपा शासन भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबंध है और इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने सभी पदाधिकारियों को प्रदेश के आने वाले कार्यक्रमों को हर बूथ पर करने के निमित्त निर्देश दिए ,इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों को भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए, एडवोकेट बृजेश त्यागी ने राजनेतिक प्रस्ताव पढ़ा जिसका अनुमोदन मनोज सैनी, दिनेश पंवार, सुशील त्यागी, ने किया डेटा प्रबंधन के विषय में प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी ने विस्तार से बताया ,मन की बात के जिला संयोजक बीएल अग्रवाल ने पिछले कुछ मन की बात कार्यक्रम की मुख्य मुख्य बातें के विषय में बताया कि रुड़की जिला इस बार द्वितीय स्थान पर आया है, जिला मंत्री डॉ सौरभ गुप्ता ने G20 के विषय में बताते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि भारत इस वर्ष दुनिया के विकसित राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व कर रहा है मंच का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू एवं अरविंद गौतम ने किया कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला प्रभारी आदित्य चौहान,ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम,रानी देवयानी, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,दिनेश पंवार,सुशील त्यागी, मानवेन्द्र चौधरी, सुशील राठी,वैजंती माला,राजपाल, संदीप खटाना, हरिमोहन गुप्ता, श्यामवीर सैनी, पवन तोमर, जिला उपाध्यक्ष , प्रदीप पाल, सोनू धीमान,चतेरसेन, भीम सिंह,मुदीप त्यागी,जिला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की,सौरभ गुप्ता, राजबाला सैनी, प्रमोद चौधरी,जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, योगेश सिंघल, विकास प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी,मनोज कुमार , योगेंद्र सैनी,किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धीरज युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनुज सैनी मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, संजय त्यागी , रवि राणा, राजीव राणा, संजय कश्यप, पंकज पाल, राहुल शर्मा, नितिन शर्मा ,प्रिया पेंगोवल, सुंदरलाल प्रजापति,आरती बोखंडी,उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *