लोकदल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल ने कहा-छह माह में दस हजार सदस्य बनाए जाएंगे, पार्टी पंद्रह से अधिक सीटों पर 2027 में चुनाव लड़ेगी
रुड़की । लोकदल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल ने कहा कि छह माह में दस हजार सदस्य बनाए जाएंगे। कहा कि पार्टी पंद्रह से अधिक सीटों पर 2027 में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने ये बात शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। रुड़की के शास्त्री नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा 14 अप्रैल से पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू किया गया हैं। जो आगामी छह महीने तक चलेगा। उत्तराखंड में कम से कम दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। पार्टी से युवाओं को जोड़ा जाएगा। वहीं उन्होंने सिद्धांत चौधरी को उत्तराखंड खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। कहा कि मिशन 2027 में वह अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं नियुक्ति के बाद सिद्धांत चौधरी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी हैं। वह उस पर खरा उतरने का काम करेंगें। इस मौके पर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार,अंकुर चौधरी,भास्कर सिंह,विवेक त्यागी,श्यामलाल,अजय वर्मा,सन्नी त्यागी,जनेश्वर,विकास,कार्तिक राठी आदि मौजूद रहे।

