भाजपा प्रत्याशी नीटू सिंह ने विभिन्न गांव में डोर टू डोर किया प्रचार, कहा पंचायत चुनाव में माहौल भाजपा के पक्ष में, चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट पर होगी भाजपा की प्रचंड जीत

भगवानपुर । चोली शहाबुद्दीनपुर जिला पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी नीटू सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांव में डोर टू डोर प्रचार किया। उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव में माहौल भाजपा के पक्ष में है। मतदाता भाजपा की रीति नीति और सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेगा। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र का संपूर्ण विकास करने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री जुगेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों योजनाएं चल रही हैं। जिसका लाभ लोगों को मिला है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *