हरिद्वार में आज आए कोरोना के नए 133 मामले, जनपद में तेजी बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, संक्रमितों की संख्या पहुंची 5616, कुल 338 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन

हरिद्वार । मंगलवार को हरिद्वार जनपद में 133 व्यक्तियों की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेन्टरों में 389 व्यक्ति भर्ती है। जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 5616 हैं। आज डिस्चार्ज पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 57 हैं। जनपद के विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के 3 व्यक्ति भर्ती है तथा अब तक कुल 4208 व्यक्तियों को विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में भर्ती किया गया है। तथा 4205 व्यक्तियों को अवमुक्त किया गया है। जनपद से अब तक 75725 व्यक्तियों के सैम्पल जांच हेतु लैब भेजे गये है, 71493 व्यक्तियों की रिर्पोट प्राप्त हो चुकी है, (66088 निगेटिव 5616 पॉजिटिव तथा 2522 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अपेक्षित।आज दिनांक को 1021 व्यक्तियो का कोविड-19 जॉच हेतु सैम्पल लिये गये। जनपद में वर्तमान में जनपद में 338 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है, जिनमें पॉजिटिव केस पाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *