उत्तराखंड में एनएसए लागू, जिलाधिकारी 31 दिसंबर तक कर सकते हैं शक्तियों का इस्तेमाल, प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने को लेकर लागू किया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया है। विभिन्न जिलों में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद राज्य के अन्य हिस्सों में भी ऐसी घटनाएं होने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को बनाने के लिए एनएसए (NSA) लागू किया गया है।जिलाधिकारियों को 31 दिसंबर तक एनएसए में शामिल शक्तियों के प्रयोग का भी अधिकार दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *