उत्तराखंड में पंचायतों व नगर पालिका की संख्या बढ़ी, त्रिवेंद्र कैबिनेट ने गठन को दी मंजूरी, हरिद्वार जनपद में चार नई नगर पंचायत की मंजूरी
देहरादून । त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट ने राज्य में पांच नई नगर पंचायतों एवं एक नई नगर पालिका परिषद के गठन को मंजूरी दे दी है। नई मंजूर की गई पांच नगर पंचायतों में से चार हरिद्वार जबकि एक यूएस नगर में बनाई गई हैं। इसके अलावा बागेश्वर जिले में नगर पंचायत गरुड़ को नगर पालिका का दर्जा देने की मंजूरी दे है।हरिद्वार जिले में मंजूर की गई चार नई नगर पंचायतों में रामपुर, इमलीखेड़ा, पाडली गूजर और ढंढेरा शामिल हैं। जबकि यूएस नगर जिले में नागल को नई नगर पंचायत बनाया गया है। बागेश्वर के गरूड़ को नगर पालिका का दर्जा देने की मंजूरी दी गई है। राज्य के इन सभी क्षेत्रों में लम्बे समय से नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद के गठन की मांग की जा रही थी। इसके बाद शहरी विकास विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया था। बुधवार को नई नगर पंचायत और नगर पालिका के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में आने पर इसे मंजूरी दे दी गई है।
सौ के करीब पहुंची निकायों की संख्या
कैबिनेट की ओर से पांच नगर पंचायतों एवं एक नगर पालिका परिषद के गठन को मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य में निकायों की संख्या बढ़कर 100 के करीब पहुंच गई है। अभी तक मनोनीत बोर्ड सहित राज्य में कुल 90 निकाय थे। इसके अतिरिक्त दो निकायों के गठन का मामला कानूनी लड़ाई में फंसा हुआ है। छह नए निकायों के गठन के बाद अब यह संख्या कुल मिलाकर 98 हो गई है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे