प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा के अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
कलियर । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा ब्लॉक रुड़की के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राव अकरम एवं प्रभारी फार्मेसी अधिकारी बृजेश कुमार एवं समस्त स्टाफ नर्स व कर्मचारियों को कावड़ ड्यूटी में 24 घंटे स्वास्थ्य केंद्र को खोलकर का कावड़ियों की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उपलक्ष में निवर्तमान सहकारी समिति के चैयरमेन एवं भाजपा नेता अनिल पाल के नेतृत्व में इमली खेड़ा नगर पंचायत के समाजसेवियों ने समस्त स्टाफ को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभारी फार्मेसी अधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राव अकरम ने निवर्तमान चैयरमेन अनिल पाल एवं उनके सहयोगियों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी अधिकारी सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर गौरव पाल, नर्सिंग अधिकारी नेहा चहल, किरण नाथ, अरविंद सैनी, उर्वशी चौहान, रविंद्र प्रताप, मनीष सैनी, विजय शर्मा, सुनील चौधरी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।


