प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने मुख्य नगर आयुक्त/ सहायक नगर आयुक्त रुड़की से मुलाकात कर महानगर की व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत, सौंपा ज्ञापन
रुड़की । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारीगण ने आज मुख्य नगर आयुक्त/ सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की से भेंट करके रुड़की महानगर की व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज कराया।
रुड़की के मुख्य बाजार नियमित रूप से जाम की स्थिति से जूझ रहे हैं। प्रशासनिक हस्तक्षेप, व्यवस्थाएं, नगर निगम रुड़की की ओर से बिल्कुल ठप्प पड़ी हुई है। पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम का आपस में समन्वय नहीं है। इनके समन्वय न होने के कारण नगर के मुख्य बाजारों में जाम की समस्याएं बनी रहती है। बाजारों में ई-रिक्शा का बोलबाला है, रुड़की के नगर के बाजारों की सड़कों की क्षमताओं से अधिक ई-रिक्शा बाजारों में चल रही है। इस पर यातायात पुलिस, पुलिस प्रशासन, और नगर निगम का कोई भी नियंत्रण नहीं है। इन विषयों को प्रमुखता के साथ मुख्य नगर आयुक्त के साथ बैठकर विचार विमर्श किया और उनको अपना विरोध दर्ज डकराया।
व्यापारियों पर अनेक प्रकार के टैक्स, सर्वे अचानक से नगर निगम के द्वारा शुरू कर दिए जाते हैं। कभी यूजर चार्ज लगा दिया जाता है कभी व्यवसायिक लाइसेंस लेने के लिए सर्वे किया जाता है। यह नगर निगम की प्रक्रिया गलत है। बाजारों के व्यापार की हालत बहुत गंभीर है। बाजार में मंदी है। आजकल ऑनलाइन व्यापार ज्यादा चल रहा है इस कारण बाजारों में व्यापार में मंदा चल रहा है। व्यापारियों को वैसे ही प्रोत्साहन की आवश्यकता है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड पहले से ही नए टैक्स किसी भी प्रकार के चार्ज, भवन कर के अतिरिक्त का, पुरजोर विरोधी रहा है। आज इस विषय पर भी गंभीर चर्चा हुई। मुख्य नगर आयुक्त को अवगत कराया गया बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए आप कोई भी टैक्स, सर्वे, किसी प्रकार का चार्ज नहीं लगाएंगे। हम व्यापारियों को आंदोलन/जन आंदोलन करने पर मजबूर ना किया जाए। वार्ता से बड़ी-बड़ी समस्याओं के समाधान निकलते हैं। व्यापारी संगठन से चर्चा करने के बाद ही कोई नियम प्रचलन में लाया जाए। मुख्य नगर आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया गंभीरता के साथ आपके मुद्दों पर विचार होगा। बाजारों में आ रही समस्याओं पर कड़ी कार्रवाई होगी। ई-रिक्शा के विषय पर अंकुश लगाया जाएगा। व्यापारियों से बातचीत करने के बाद ही किसी प्रकार का सर्वे, टैक्स, यूजर चार्ज, इत्यादि प्रचलन में आएगा।
आज मुख्य नगर आयुक्त/ सहायक नगर आयुक्त से भेंट करने वालों में नवीन गुलाटी प्रदेश महामंत्री, रामगोपाल कंसल संयोजक, धीर सिंह महानगर अध्यक्ष, दीपक अरोड़ा महानगर महामंत्री, अमित अग्रवाल, भरत कपूर, आकाश गोयल, वसीम राजा, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।