भगवानपुर व आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रध्दालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, सुबह से ही मंदिरों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारो से वातावरण गूंज उठा

 

भगवानपुर। कस्बे में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवानपुर सहित आसपास के गांवों में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। क्षेत्र के शिव मंदिरों को लाइटों और फूलों से सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारो से वातावरण गूंज उठा।

प्राचीन शिव मंदिर (नंबरदार) शाहपुर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना का विशेष दिन होता है और इस दिन मंदिर में पूजा करने का विशेष महत्व है। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *