सुनार की दुकान में चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कब्जे से करीब एक किलो चांदी के जेवरात बरामद किए

हरिद्वार । कनखल क्षेत्र के गांव जमालपुर कलां में सुनार की दुकान में हुई चोरी का पटाक्षेप करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब एक किलो चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कनखल के जमालपुर कलां निवासी सुमित वर्मा की गांव में ही सुनार की दुकान है। बीते 21 अक्टूबर को सुमित वर्मा की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। सुनार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान की अगुवाई में जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने एक टीम बनाकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जमालपुर क्षेत्र से एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित निवासी जमालपुर कलां बताया। कबूला कि उसने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, उसकी निशानदेही पर 12 जोड़ी पायजेब, एक ब्रेसलेट, एक गले की चेन, लॉकेट सहित कुल एक किलो चांदी के जेवरात बरामद हुए। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। टीम में जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, कांस्टेबल जयपाल सिंह, सतेंद्र, बिरेन्द्र सिंह, रविंद्र नागर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *