भगवानपुर: पुलिस ने चेकिंग दौरान तीन गाय के साथ एक को किया गिरफ्तार, दो फरार

भगवानपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोकशी के लिए ले जाई जा रही तीन गाय को बंधन मुक्त करा एक युवक को गिरफ्तार किया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। शनिवार रात भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान में सिरचंदी गांव के पास पुलिस ने एक छोटे हाथी को आते देखा। जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया। लेकिन चालक वाहन छोड़कर इधर-उधर भागने लगा। तभी पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस को वाहन में तीन गाय बांधी मिली। जिसको पुलिस ने मुक्त कराकर गौशाला भिजवा दिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चालक ने अपना नाम तौफीक निवासी सिरचन्दी हरिद्वार बताया। तौकीर और मुनीर निवासी सिरचन्दी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयाय चल रहे है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *