एटीएम कार्ड बदलकर कांस्टेबल के खाते से उड़ाए एक लाख रुपए, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू की

हरिद्वार । एटीएम कार्ड बदलकर कांस्टेबल के खाते से एक लाख की रकम निकाल ली गई। कांस्टेबल की शिकायत पर कनखल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हरिद्वार कोतवाली में तैनात कांस्टेबल शंकर लाल का कनखल में बैंक शाखा में खाता है। वह 28 तारीख को बैंक शाखा के एटीएम से नगदी निकालने पहुंचे थे। आरोप है कि एटीएम कार्ड का संचालन न कर पाने के कारण वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मदद का भरोसा दिलाया। मदद के दौरान युवक ने एटीएम कार्ड बदल दिया और मशीन में खराबी होने की बात कही। आरोप है कि कुछ घंटों बाद उनके मोबाइल पर खाते से एक लाख की रकम निकालने का मैसेज आया। कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया क‌ि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है। साइबर सेल से भी इस संबंध में मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *