विधायक प्रदीप बत्रा के सेवा केंद्र पर लगाया गया रक्तदान शिविर
रुड़की । रविवार को विधायक प्रदीप बत्रा के गंग नहर किनारे स्थित सेवा केंद्र पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। विधायक प्रदीप बत्रा ने रक्तदान कर सभी से अपील की है कि समय-समय पर रक्तदान करें ताकि अस्पतालों में खून की कमी ना रहे। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं।अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। शिविर में पहुंचे जरूरतमंद लोगों को राशन किट व अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया गया। विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और गरीब बच्चों को मिठाई और भोजन वितरित किया। समाजसेवी का मनीषा बत्रा ने विधायक प्रदीप बत्रा के जन्मदिन के उपलक्ष में गरीब परिवारों को भोजन में राशन भिजवाया है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सावित्री मंगला, पूर्व पार्षद रमेश जोशी,सुबोध चौधरी,अमित पटेल अनुज सैनी प्रमोद शर्मा, अंकित कालरा,स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश, वरुण मदान, अमित चौहान ,भरत कपूर, नवीन गुलाटी, राकेश अग्रवाल, सचिन गर्ग, राहुल अरोरा, इंजीनियर नवनीत सिंह ,दीपक पांडे,पार्षद नितिन त्यागी,नितिन सेठी काफी लोग मौजूद रहे।



