शहर विधायक प्रदीप बत्रा का स्वागत किया गया, मुख्यमंत्री से करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कराने पर किया गया स्वागत

रुड़की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा आज गंग नहर किनारे स्थित सेवा केंद्र पर भाजपा कार्यकतार्ओं और समाजसेवियों व अन्य नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया है। सभी ने एक स्वर में विधायक प्रदीप बत्रा की तारीफ की है और कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से करोड़ों की विकास योजनाएं और शिलान्यास करा कर विधायक प्रदीप बत्रा ने यह साबित कर दिया है कि वह शहर का संपूर्ण विकास कराने के लिए प्रयासरत हैं। पूरी रुड़की विधानसभा क्षेत्र से आए भाजपा कार्यकतार्ओं और समाजसेवियों ने माल्यार्पण और बुके भेंट कर विधायक प्रदीप बत्रा का स्वागत किया गया है। मुख्यमंत्री की सभा की सफलता पर उत्साहित कार्यकतार्ओं ने सेवा केंद्र के समक्ष पटाखे भी चलाएं और इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के जिंदाबाद के नारे लगाए गए। विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उन्होंने यह कहकर पार्टी कार्यकतार्ओं का उत्साह बढ़ाया की कार्यकतार्ओं के दम पर ही भाजपा वर्ष 2022 के चुनाव में फिर से बड़ी जीत हासिल करने जा रही है। भाजपा संगठन सरकार की रीतियों और नीतियों को आम जनता तक पहुंचा रहा है जबकि पार्टी का आम कार्यकर्ता केंद्र की मोदी और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा संचालित है जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचा रहा है। विधायक प्रदीप बत्रा ने सेवा केंद्र पर पहुंचे सभी कार्यकतार्ओं और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में सभी ने मिल जुलकर सेवा कार्य किए हैं आज भी वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर जारी है। सेवा केंद्र पर पहुंचे भाजपा कार्यकतार्ओं समाजसेवियों और अन्य नागरिकों ने विधायक प्रदीप बत्रा को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी है सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। पौधारोपण भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *