भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने हकीमपुर तुर्रा गांव में किया जलभराव का निरीक्षण, दिया आश्वासन, कहा जल्द होगा समस्या का समाधान
कलियर । कलियर विधानसभा क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव में जलभराव की समस्या कई वर्षों से बनीं हुई हैं। ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या से विधायक को भी अवगत कराया हैं। परन्तु कोई समाधान नहीं हुआ हैं।

रविवार को भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने जलभराव की समस्या का निरीक्षण कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष कलियर विधानसभा के प्रत्येक गाँव की समस्या रखीं जाएगी। कहा कि कलियर विधानसभा के कई गांव ऐसे हैं जो जलभराव की समस्या से त्रस्त हैं। पर इस सीट कर कांग्रेस विधायक ने विकास नहीं किया है। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, विकास सैनी, अनिल सैनी, ओमपाल सैनी, सुनील सैनी, संजीव सैनी, मुनेश सैनी, अजीत सैनी, मोनू कुमार, बबलू सैनी, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।



