कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का रुड़की में कई जगह स्वागत, सचिन गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सैनी और अन्य कई नेताओं ने किया स्वागत कार्यक्रम, बीएसएम कॉलेज में समापन के दौरान हुई सभा

रुड़की । कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का रुड़की में कई जगह स्वागत हुआ है। जैसे ही परिवर्तन यात्रा रुड़की विधानसभा के शेरपुर गांव में पहुंची तो वहां पर पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी और उनके पुत्र प्रोफेसर डीपी सैनी के नेतृत्व में स्वागत किया गया है। इसके बाद परिवर्तन यात्रा आज ऐसे ही थोड़ा आगे बढ़ी तो वहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता के समर्थकों ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल वपार्टी के अन्य नेताओं का जोरदार स्वागत किया। सचिन गुप्ता ने सचिन गुप्ता और जगदेव शेखो फूलों की बड़ी माला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष युवा पार्टी के नेताओं को पहनाई। यहां पर पार्टी नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी हुई। परिवर्तन यात्रा के साथ चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सचिन गुप्ता की पीठ थपथपाई। यहां के बाद पूर्व मेयर यशपाल राणा के समर्थकों के साथ ही पार्षद रविंद्र खन्ना के समर्थकों ने भी कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक के नेतृत्व में भी परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए बीएसएम कॉलेज परिसर में पहुंची। जहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट मनोहर लाल शर्मा, ममतेश शर्मा, रजनीश शर्मा के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ । यहां पर सभा का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *