उत्तम शुगर मिल ने वर्तमान पेराई सत्र के 27 तक का किया भुगतान, समिति को भेजे 10 करोड़ रुपए, भाजपा नेता सुशील राठी ने कहा किसानों के हितों की रक्षा करते हुए समय पर हो रहा हैं गन्ने का भुगतान

रुड़की । उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी द्वारा वर्तमान पेराई सत्र का दिनाँक 18.11.2021 से 27.11.2021 तक का 10 दिन का गन्ने का भुगतान लगभग 10 करोड़ सत्तर लाख रूपये लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति के खाते में भेज दिया गया है। लिब्बरहेडी सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सुशील राठी ने बताया कि समिति को यह भुगतान प्राप्त हो चुका है, शीघ्र ही उसे संबंधित गन्ना किसानों के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। सुशील राठी ने कहा कि चीनी मिल को 14 दिन में गन्ना भुगतान देने के लिए कहा था, जो उनके द्वारा पूर्ण किया गया है,इसके लिए वह गन्ना मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। निश्चित रूप से इसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *