सलेमपुर में श्मशान घाट में ट्यूबवेल लगाए जाने पर प्रदर्शन, काम भी रुकवाया

रुड़की । श्मशान घाट में ट्यूबवेल लगाए जाने के विरोध में लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही काम को भी रुकवा दिया गया। नगर निगम क्षेत्र के सलेमपुर में स्थित शमशान घाट परिसर में ट्यूबवैल का बोरिंग लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। बोरिंग किए जाने और पानी का टैंक बनाए जाने का विरोध क्षेत्रवासी कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि क्षेत्र में निगम की काफी भूमि खाली पड़ी है और उसके बावजूद शमशान घाट की भूमि में यह निर्माण किया जाना ठीक नहीं है। दावा किया कि निगम की भूमि में निर्माण के लिए निगम से भी अनुमति नहीं ली गई है। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भीम आर्मी अध्यक्ष अनुराग पंत ने भी कार्य का विरोध किया। इस दौरान अरुण सैनी, मोहित कुमार, सोनू कुमार, दीपक, आजाद, मुकेश, पूर्व प्रधान कुंवर पाल, पंकज शर्मा, अमित कुमार, अंकित, रामपाल, आदित्य सैनी, प्रवीण कुमार, घनश्याम, रवींद्र,अमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *