भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटी, 14 की मौत, 20 घायल

 

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश के डिंडोरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 घायल हैं। बताया जा रहा है कि घटना शहपुरा थाना और बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में घटित हुई। पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी वजह से हादसा हो गया। 14 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए देने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार लोग गोद भराई के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। घायलों को शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है। घटना पर डिंडोरी के कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा, ‘डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *