पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी, झबरेड़ा थाना परिसर में किया गया पौधारोपण
रुड़की/ झबरेड़ा । समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने थाना झबरेड़ा परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। जिसमें फलदार छायादार अनेकों पौधे वहां पर लगाए गए, साथ ही उन्होंने लोगों से पौधारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ चुका है की जगह जगह पौधारोपण किया जाए। समाजसेवी डॉ अमन गुप्ता ने बताया कि वह प्रदेश में 21000 पौधों का रोपण कर रहे हैं इसके तहत आज विशेष दिन उनका जन्म दिवस भी है। इसलिए रहे झबरेड़ा थाना परिसर में पौधारोपण के लिए आए हैं वहीं थानाध्यक्ष झबरेड़ा संजीव थपलियाल ने भी समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता के संकल्प की सराहना की। कहा कि आज के युग में पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। सभी को विशेष मौकों पर पौधारोपण करना चाहिए। कार्यक्रम में सभासद शाहरुख मलिक, एसआई भावना, मोहित शुभम वर्मा बिट्टू सैनी, विपिन कुमार एवं झबरेड़ा थाने के अनेकों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



