स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का भाषण प्रेरणादायक, समावेशी और मजबूत आत्मनिर्भर भारत बनाने के उनके संकल्प को दर्शाता है, रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने क्षेत्र में कई जगहों पर किया ध्वजारोहण

रानीपुर । 74वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा विधानसभा में ज्वालापुर, धीरवाली, विष्णु लोक, शिवालिक नगर व अन्य प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। जिसमें क्षेत्रवासी व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहें। विधायक आदेश चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के स्वप्न को पूर्ण करने हेतु संकल्प लें और भारत में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना सर्वोच्च योगदान दे। इस मौके पर आशुतोष चक्रपाणि, अमरीश शर्मा, आलोक चौहान, सुनील पांडे, हितेश चौधरी, रजनी वर्मा, पूनम चौहान, अनिल शर्मा, भगत सिंह, ऋषभ शर्मा, आदित्य गिरी, अमित पाठक, शशि भूषण, प्रिंस लोहट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *