जी. आई. सी. सिकरोड़ा के प्रधानाचार्य बने विनोद कुमार, सभासद अनुराधा ने स्वागत कर दी बधाई, कहा विनोद कुमार के नेतृत्व में विद्यालय क्षेत्र का नाम रोशन करेगा
भगवानपुर । राजकीय इण्टर कॉलेज सिकरोड़ा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनने पर आज नगर पंचायत भगवानपुर की सभासद श्रीमती अनुराधा व उनके पति मांगेराम-नीटू ने विनोद कुमार को बधाई व शुभकामनाये दी। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन, उत्तम शैक्षणिक माहौल, छात्र-छात्राओं व स्टाफ को बेहतर सुविधाएं तथा सभी अभिभावको व अपने उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए सबके साथ व सहयोग तथा आशीर्वाद से अपने विद्यालय का सर्वांगीण विकास कराना ही उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सभासद अनुराधा व उनके पति मांगेराम नीटू ने विनोद कुमार को अपनी और से बधाई देते हुये कहा कि विनोद कुमार बचपन में मेधावी छात्र व वर्तमान में एक आदर्श अध्यापक रहे है, आज राजकीय इण्टर कॉलेज सिकरोड़ा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बन इन्होने अपने गांव बहबलपुर के साथ साथ पूरे भगवानपुर क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। हमारी शुभकामनाये इनके साथ है और हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

