पुलिस ने अधिवक्ताओं को सुपुर्द की गाड़ी, धरना समाप्त कर काम पर वापस लौटे वकील
भगवानपुर । उप जिलाधिकारी कार्यालय के समीप तहसील गेट पर ताला लगाकर के अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा । भगवानपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर तहसील गेट पर विवाद हो गया। जिसके चलते पुलिस ने अधिवक्ता की गाड़ी को सीज कर दिया। तभी मामला पुलिस व अधिवक्ताओ के बीच तूल पकड़ गया जिसे लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था देर शाम तक धरना प्रदर्शन जारी रहा शनिवार सुबह मामले का समाधान न होने पर अधिवक्ताओं तहसील में नो वर्क कर तहसील गेट पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन पर विराजमान हो गए बाद में पुलिस ने अधिवक्ता की गाड़ी को अधिवक्ताओं के सुपुर्द कर दिया जिसे लेकर अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की गाड़ी को अधिवक्त के सपुर्द कर दिया गया है। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी अधिवक्ता के सपुर्द कर दी गई है। जिसे लेकर धरना समाप्त कर दिया गया है। साथ अधिवक्ता अपने काम पर वापस लोटे। धरना प्रदर्शन में साममिल अधिवक्ताओं में जनेश्वर प्रसाद, सचिन चौधरी, अनुभव मानकपुर, नरपाल आर्य,सुरेंद्र सैनी,सतीश कुमार,संजीव वर्मा,राजेन्द्र सैनी,पवन त्यागी,विष्णुदत्त, नरेश पुंडीर,आसिम इक़बाल,हिमांशु कश्यप, हंसराज सैनी,मयंक कुमार,अनिल सैनी,तश्लीम अहमद,शिसुपाल,कुलदीप चौहान,सुनील प्रालिया, अमित शर्मा,शादाब, हितेश सैनी, कुलदीप सैनी,आरविश चौहान, तरुण बंसल, रिषभ कुमार,हिमांशु परमार, ऋतुराज सिंह,धर्मेंद्र कुमार,प्रमोद कुमार,मुन्तजिर, कादिर,आदि उपस्थित रहे।

वही अधिवक्ताओं ने तहसीलदार से के साथ बैठक आयोजित अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया हैं। जिसमें उन्होंने दाखिल खारिज जैसी समस्याएं भी तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी ने बताया कि उनके यहां सभी दाखिल खारिज अन्य किसी भी तरह फाइलें को तुरंत पूर्ण करा दी जाती हैं।

