भाकियू टिकैत गुट ने टोल प्लाजा पर किया धरना-प्रदर्शन, कहा टोल प्लाजा कर्मियों की नहीं चलेगी तानाशाही

भगवानपुर । भगवानपुर के करौंदी गांव में स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता करने तथा गन्ने की ट्रॉली को टोल पर रोकने को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।शनिवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री के नेतृत्व में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया है। जिस पर उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा कर्मियों की तानाशाही नहीं चलेगी साथ ही उन्होंने बताया कि युवा जिला अध्यक्ष संजीव सैनी के साथ टोल प्लाजा कर्मियों ने गत दिवस अभद्र व्यवहार किया जिस पर उन्होंने जब तक टोल प्लाजा कर्मी माफी नहीं मांगता तब तक धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा इस मौके पर सोमवीर सिंह, लियाकत अली, हनीफ कुलदीप सैनी, सुकरमपाल, रामपाल, रमेश सैनी, राजपाल, रिशु सैनी, जसवीर समेत 50 से अधिक कार्य कर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *