क्रय-विक्रय सहकारी समिति मंगलौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी

मंगलौर। क्रय-विक्रय सहकारी समिति मंगलौर की प्रबन्ध समिति के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गए, चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिससे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

​राज्य सरकार द्वारा नामित एक संचालक सहित कुल 14 संचालकों वाले इस बोर्ड में ​अध्यक्ष सन्दीप, उपाध्यक्ष पारुल कुमार, ​जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के लिए चिंता देवी,बबली देवी, विनोद कुमार एवं सुशील राठी,
​जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि के लिए सुभाष, मंसूर, सुखवीर एवं विशाखा, राज्य सहकारी संघ देहरादून पर सुशील राठी तथा
​इसके अतिरिक्त थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सभी पदों पर भी निर्विरोध चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव अधिकारी देवेन्द्र सिंह द्वारा परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

​इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति से एकता का संदेश दिया। निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मधु सिंह,
वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील राठी, सुभाष वर्मा, विजेंद्र चेयरमैन, अवनीश चेयरमैन, हरेन्द्र चेयरमैन, विनोद चेयरमैन, राजू कोटवाल, मांगेराम सिरोही,पवन सैनी,सोनू जमींदार, सुशील चेयरमैन, राममूर्ति, विशु गौतम,नवनीत वर्मा, वरुण त्यागी,बिनेस कुमार, प्रदीप प्रधान समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *