देवभूमि दिव्यांग सहारा समिति के अध्यक्ष शाकिर अली ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन, दिव्यांग पेंशन को बढ़ाकर 5 हजार रुपए प्रतिमाह किए जाने का किया अनुरोध

भगवानपुर । देवभूमि दिव्यांग सहारा समिति के अध्यक्ष शाकिर अली ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दिव्यांगों की पेंशन को बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने की मांग की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के दिव्यांगजनों को 1500 सो रुपए प्रतिमाह पेंशन मिल रही है ₹1500 रुपए में परिवार का भरण पोषण करना भी बहुत कठिनाई हो रहा है। प्रदेश के दिव्यांग जनों को प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन को 5 हजार रुपए की जाए एवं दिव्यांग आयोग का गठन किया जाए। उत्तराखंड विद्युत विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को निशुल्क बिजली प्रदान की जाए एवं निजी उद्योगों में दिव्यांग जनों को कोई रोजगार नहीं दिया जाता है उक्त सेवाओं में सीधा रोजगार दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *