पुलिस की जंगल व खेतों में छापेमारी, छह हजार लीटर लाहन को किया नष्ट, शराब बनाने के उपकरण बरामद
पथरी। पथरी क्षेत्र के गांव दिनारपुर के निकट जंगल व खेतों में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने शराब बनाने के उपकरण एवं छह हजार लीटर लाहन को नष्ट किया। बुधवार को पुलिस ने दिनारपुर के नजदीक जंगलों में अभियान चलाकर शराब की कई भट्टिया पकड़ी। जबकि शराब के अवैध धंधे में शामिल लोग पुलिस टीम के आने की भनक लगते ही मौके से भाग निकले। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब कारोबारियों को भी चिंहित किया जा रहा है।

