पुलिस ने बंद मकान में चोरी करने के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, मकान का ताला तोड़कर एलईडी की चोरी की घटना को दिया था अंजाम
कनखल । बंद मकान में चोरी करने के तीन आरोपियों को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर एलईडी की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र कुमार निवासी बैरागी कैंप कनखल अक्तूबर माह में अपने गांव गए थे। उनके मकान पर ताला लगा था। इसी बीच उनके मकान का ताला तोड़कर एलईडी चोरी कर ली। पड़ोस में रहने वाली एक महिला के माध्यम से उन्हें अपने घर में चोरी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने हरिद्वार पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो पड़ोस में रहने वाले शुभम शर्मा, सुमित कुमार निवासी बैरागी कैंप और शगुन कुमार निवासी कमल बस्ती चोरी में संलिप्त मिले। बुधवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ओशीन जोशी ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन एलईडी बरामद हुई हैं। जिनकी कीमत 85 हजार रुपये है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। टीम में थाना प्रभारी ओशीन जोशी, एसआई दीपक कठैत, यशवीर सिंह, कांस्टेबल बालकराम, बलवंत, भरत, कुलदीप, सुल्तान सिंह शामिल रहे।





























