झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग की हालत जर्जर, सड़क पर आवागमन को मजबूर हैं लोग, समाजसेवी डाॅ अमन गुप्ता ने भी उठाई सड़क का निर्माण कराने की मांग

रुड़की । झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग की हालत जर्जर हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। कोई जनप्रतिनिधि भी मार्ग की हालत ठीक कराने की सूध नहीं ले रही हैं। समाजसेवी डॉ अमन गुप्ता भी पिछले सप्ताह जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस सड़क की हालत ठीक करने की मांग कर चुके हैं। गुरुवार को समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने ऐलान किया की अगर झबरेड़ा मंगलौर मार्ग अगले महीने तक ठीक नहीं हुआ तो अनशन पर बैठेंगे। समाजसेवी डॉ. गुप्ता ने बताया कि पिछले महीने वह जिलाधिकारी हरिद्वार से मिलकर ज्ञापन भी देकर आए थे। जिलाधिकारी हरिद्वार ने उन्हें अगले माह तक का समय दिया था। रोड की हालत इतनी जर्जर है की खाई जैसे गड्ढे हैं लोगों का चलना भी दुर्लभ हो रखा है। आए दिन लोगों का एक्सीडेंट रोड पर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *