नगर निगम की एंटी लिटरिंग टीम ने पॉलिथीन जप्त कर किए चालान, शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के जारी हैं अभियान

रुड़की । मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता द्वारा बनाई गई एंटी लिटरिंग टीम को रुड़की शहर में गंदगी व पॉलिथीन के लिए चालान के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम रुड़की की एंटी लिटरिंग टीम ने रामनगर, आजाद नगर, मेन बाजार, मोहनपुरा आदि में ठेली वालों से पॉलिथीन बरामद कर उनके चालान किए गए व गंदगी के लिए चालान किए गए। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि शहर में पॉलिथीन का प्रयोग बढ़ गया था जिसको देखते हुए एंटी लिटरिंग टीम के द्वारा पॉलिथीन व गंदगी के लिए दैनिक रूप से चालान किए जा रहे हैं जिसमें आज एंटी लेटरिंग टीम द्वारा 10 चालान किए गए। मेयर गौरव गोयल द्वारा बताया गया कि रुड़की को पॉलिथीन मुक्त करने के नगर निगम रुड़की अपनी कमर कस चुका है जल्द ही रुड़की पॉलिथीन मुक्त होगी लेकिन यह तभी मुमकिन हो पाएगा जब हमारे साथ साथ रुड़की नगर नगरवासी भी पॉलिथीन का त्याग करेंगे वह कपड़े के थैले जूट के थैले का प्रयोग करेंगे। रुड़की शहर को साफ व स्वच्छ रखना हम सब शहर वासियों की जिम्मेदारी है। अपना रुड़की स्वच्छ रुड़की सुंदर रुड़की। चालान टीम में विपिन, सूर्या मोहन, राहुल, सागर, सौरभ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *