रुड़की शहर का तेजी से कराया जा रहा है विकास: प्रदीप बत्रा, शहर विधायक ने न्यू आदर्श नगर में किया सड़क का उद्घाटन

रुड़की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि नागरिकों को अच्छी सड़क देना और पेयजल और बिजली आपूर्ति सुचारू रखना उनकी प्राथमिकता में है। विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा न्यू आदर्श नगर में सड़क का उद्घाटन किया गया व वार्ड में 2 हैंडपंप लगवाए गए। विधायक ने कहा है कि जो भी जन समस्याएं सामने आ रही है उनका तेजी से निस्तारण कराया जा रहा है। कोरोना संकट काल के दौरान विकास कार्य थोड़ा मंद हो गए थे। लेकिन स्थिति सामान्य होते ही पूरे शहर में विकास कार्यों में तेजी आई है।उन्होंने कहा है कि विकास कार्यों के साथ-साथ आमजन के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है सिविल अस्पताल में मेडिकल सुविधाएं लगातार बढ़ रही है। वैक्सीनेशन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि गंग नहर किनारे स्थित सेवा केंद्र पर रोजाना वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है । जरूरतमंदों के लिए वहां पर दो एंबुलेंस भी खड़ी की गई है। जिसे भी आवश्यकता पड़ती है । वह वहां से एंबुलेंस ले जाता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घोषणा की है कि आयुष्मान कार्ड बनाने का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। सरकार द्वारा इस शुल्क का भुगतान किया जायेगा। आयुष्मान योजना के तहत सभी अस्पतालों का भुगतान एक सप्ताह के अंदर किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री द्वारा आज की गई घोषणा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण योजना को लाने के लिए विधायक प्रदीप बत्रा ने पीएम मोदी और सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अच्छी नीतियों से सभी वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं और सभी क्षेत्रों व वर्गों का समान रूप से विकास हो रहा है। विधायक ने कहा कि जो भी क्षतिग्रस्त सड़क है। उनकी जल्द मरम्मत कराई जाएगी । कुछ नई सड़के भी बनाई जा रही है । उन्होंने कहा कि नागरिकों के द्वारा जो भी विकास संबंधी प्रस्ताव उन्हें दिए जा रहे हैं। वह उन्हें तुरंत स्वीकृत कर कार्य धरातल पर करा रहे हैं। विधायक प्रदीप बत्रा ने आज न्यू आदर्शनगर में सड़क उद्घाटन के बाद आदर्शनगर के सम्मानित जनों से शुभम सैनी के आवास पर मिलना हुआ। इस अवसर पर सुभाष सैनी, श्रीमती राजेश्वरी कश्यप (पार्षद), सचिन कश्यप , राकेश सैनी ,हर्षित गर्ग, नरेश यादव, मोनू राणा, तरुण, लवण, अनिल गिरि, अमित गोयल, सारंग,टोनी भाई(गंगा भक्त) शिवम यादव, वरुण सैनी, यश चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *