शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया सीएम सभा स्थल का दौरा, शहर के लिए कई बड़ी घोषणाएं करेंगे धामी

रुड़की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने 10 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों का नेहरू स्टेडियम पहुंचकर जायजा लिया। विधायक ने रुड़की को जिला बनाने की मांग करते हुए भी प्रस्ताव सीएम को भेजा है। नेहरू स्टेडियम पहुंचकर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने मंच स्थल के साथ ही लोगों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी तैयारी समय से व अच्छी प्रकार करने को कहा। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रुड़की के सम्बंध में कई मांगे रखी गयी है। इनमें रुड़की जिले के गठन व ग्रामीण क्षेत्र से एचआरडीए सिस्टम खत्म करने की मांग सबसे अहम हैं। उन्होंने आशा जताई कि सीएम श्री धामी उनकी मांग अनुरूप रुड़की के लिए कई घोषणाएं करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा 10 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। उन्होंने रुड़की वासियों से बड़ी तादाद में जनसभा में आने का आह्वान किया है। इस दौरान नगर निगम कर्मी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री की सभा की तैयारियों के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा और पार्टी के अन्य नेताओं या संगठन पदाधिकारियों ने बैठक की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *