कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन सेंटर पर तैनात कर्मचारी को पीटा, बाद में इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने कांग्रेसी की जमकर धुनाई की

रुड़की । रुड़की नगर निगम में स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कर्मी की पिटाई कर डाली बाद में इक्कठे हुए कर्मचारियों ने भी उस कर्मचारी से कांग्रेसी कार्यकर्ता की जमकर पिटाई करवा दी है। कर्मचारियों को इकठ्ठा होते देख कांग्रेसी मौके से खिसक लिए। रुड़की नगर निगम में वैक्सीनेशन सेंटर लगाया हुआ है वहां कांग्रेस के कार्यकर्ता आशीष सैनी और भानु प्रताप भौतियाल पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से वैक्सीनेशन की पहली डोज लगाने के लिए कहा लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी अंकित ने उक्क्त सेंटर पर पहली डोज लगने से इनकार किया। उसने बताया कि यहां सिर्फ दूसरी डोज लगाई जा रही है वहीं कर्मचारी ने कहा कि वह शहर विधायक प्रदीप बत्रा के गंग नहर किनारे स्थित सेवा केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा लें वहां दोनो डोज लग रही है। वहीं कांग्रेसियों का आरोप है कि कर्मचारी अंकित ने उन्हें गाली देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वहीं गुस्साए कांग्रेसियों में कर्मचारी अंकित की जमकर धुनाई कर डाली। शोर शराबा सुनकर मौके पर निगम कर्मचारी और ठेकेदार एकत्र हो गए। जब मामले का उन्हें पता लगा तो वह कर्मचारी अंकित के पक्ष में आ गए सभी ने एक कांग्रेसी भानु को घेर लिया और अंकित से उसकी पिटाई करने को कहा। अंकित ने मौका पाते ही कांग्रेसी भानु पर थप्पड़ पर थप्पड़ मार डाले। भीड़ इक्कठी होती देख कांग्रेसी मौके से खिसक लिए। वहीं बाद में कर्मचारी अंकित की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *