प्रसिद्ध गायक महेन्द्र कपूर की पत्नी की अस्थियां गंगा में विसर्जित, स्व. प्रवीण लता कपूर का हमेशा से ही रहा धर्मनगरी से विशेष लगाव

हरिद्वार । फिल्म इंडस्ट्री को अपनी आवाज देने वाले प्रसिद्ध गायक महेन्द्र कपूर की पत्नी 82 वर्षीय प्रवीण लता कपूर का विगत दिनों निधन हो गया था।परिवारजनों ने महेन्द्र कपूर की पत्नी लता कपूर का अस्थि विसर्जन कनखल सती घाट पर पूर्ण विधि-विधान से किया। इस दौरान स्व. प्रवीण लता कपूर की पुत्रियां बेनू सहगल, पूनम मेहरा व पौत्र सिद्धांत कपूर ने भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने कहा कि प्रसिद्ध गायक महेन्द्र कपूर की धर्मपत्नी स्व. प्रवीण लता कपूर का हमेशा से ही धर्मनगरी से विशेष लगाव रहा। उन्होंने हमेशा धर्म की महत्ता को दर्शाते हुए धार्मिक गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने कहा कि प्रवीण लता कपूर के निधन से देशभर में शोक लहर व्याप्त है। श्रद्धाजंलि देने वालों में पार्षद अनिरूद्ध भाटी, विनित जौली, भक्त दुर्गादास आदि शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *