रुड़की और भगवानपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर विजयोत्सव कार्यक्रम को किया संबोधित, कहा-राम मंदिर हिंदुओं का विजय स्मारक

रुड़की / भगवानपुर । अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने रुड़की और भगवानपुर के किशनपुर जमालपुर में राम मंदिर विजयोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने हिंदुओं को अपने धर्म के प्रति जागरूक रहने की अपील की और एकजुट रहने की बात कही। उन्होंने हिंदू हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों की मदद पूरे देश में करने की बात कही और लोगों को उससे जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए जाने के मांग की। वहीं उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाए जा रहे समान नागरिक कानून की सराहना की। रुड़की में लक्सर रोड स्थित भारत नगर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर के लिए देश के हिंदुओं ने लम्बे समय तक लड़ाई लड़ी। राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वह करीब 40 वर्षों से इस आंदोलन से जुड़े हैं और इसके लिए वह घर घर तक गए और लोगों को जगाने का काम किया जिसका परिणाम आज यह है कि करीब 450 वर्षों के बाद श्री राम अपने घर वापस आए हैं। उन्होंने कहा मंदिर चार वर्ष में नही बना इसके लिए पूरे चालीस वर्ष लगे है। क्योंकि जो पत्थर मंदिर में लगे हैं उन्हें तैयार करने के लिए लम्बा समय चाहिए था। उन्होंने कहा कि इन पत्थरों को खरीदने के लिए देश के आठ करोड़ हिंदुओं ने सवा रुपया प्रति व्यक्ति दिया और उस पैसे से पत्थर व उन्हे रखने के लिए भूमि खरीदी गई। पत्थरों को राम मंदिर के मॉडल के अनुसार तैयार किया जिन्हे अब भूमि मिलने के बाद मंदिर में लगाया गया है। उन्होंने कहा राम मंदिर बना है लेकिन हिंदुओ को जागे रहना जरूरी है अगर जागे नही रहे तो 50 वर्ष बाद न हिंदू रहेंगे और न यह मंदिर। भगवान राम को जैसा घर मिला है ऐसा हर हिंदू का घर बने ऐसा अभियान होगा। कार्यक्रम का संयोजक महानगर अध्यक्ष आशु राणा ने किया। वहीं दूसरी ओर किशनपुर जमालपुर में आयोजित राम मंदिर विजयोत्सव कार्यक्रम में प्रवीण तोगड़िया ने पूरे देश में एक लाख हुनमान चालीसा केंद्र खोले जाएंगे जिसमें अब तक नौ हजार खोले जा चुके हैं। इस केंद्र का लाभ यह होगा कि कोई जरूरतमंद व्यक्ति इस केंद्र पर पहुंचेगा तो उसकी मदद की जाएगी। उसे राशन की जरूरत होगी तो राशन दिया जाएगा, पैसे शिक्षा या अन्य जरूरतों को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए जाने के मांग की। किशनपुर जमालपुर गांव में कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री दिग्विजय सैनी एवं संचालन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय बजरंगी ने किया । इस मौके पर विजय चौहान, ईश्वरी प्रसाद, बिजेंद्र सैनी, अंकुश पंडित, जगत सिंह पुंडीर, ओपी प्रजापति, संजय बजरंगी, नवीन राजपूत, अभिषेक राणा, रविंद्र राणा, रणविजय सैनी, सुभाष जोशी, सुशील पेंगोवाल, भगवती प्रसाद, अनिल सैनी, विजय सैनी, अनिल पंडित, विक्की पंडित आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *