शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद में पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारू कराने में जुटे अध्यक्ष, वार्ड नंबर 6, 7 में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कार्य शुरू, कंटेनमेंट जोन में लगातार कराया जा रहा है सैनिटाइज का कार्य

शिवालिक नगर। शिवालिकनगर नगर पालिका में पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुचारू कराने में अध्यक्ष राजीव शर्मा जुटे हुए है। वह नगर पालिका क्षेत्रों का दौरा कर हर समस्या से अवगत हो रहे हैं। नगर पालिका के वार्ड नंबर 6, 7 में कुछ खराब स्ट्रीट लाइटें की समस्या मिली। उन्होंने तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में लगातार सैनिटाइज का कार्य कराया जा रहा है। पालिका कर्मचारीयों को निर्देशित किया गया है कि सैनिटाइज व कीटनाशक दवाइयों के कार्य में कोताही ना बरती जाए। अन्य क्षेत्रों में साफ-सफाई का पूर्ण ध्यान दिया जाए। वहीं शिवालिक नगर पालिका के टिहरी विस्थापित कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव 15 मामलों की पुष्टि हुई है। शिवालिकनगर पालिका द्वारा रोजाना दवाई व सैनिटाइजर का कार्य किया जा रहा है। साफ-सफाई पर पूरा फोकस दिया जा रहा है। अध्यक्ष राजीव शर्मा लगातार दौरा कर लोगों को जागरूक कर रहे है। कोरोना के साथ-साथ डेंगू के प्रति भी जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। मंडल महामंत्री भाजपा कैलाश भंडारी, रितेश गौड़, अंशुल शर्मा, पुरुषोत्तम भारती ,नितिन कुमार, अनुज राठी ने लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *