नगर पालिका की पूरी टीम ने मेहनत और लगन से कार्य कर इस मुकाम तक पहुंचाया: राजीव शर्मा, नगरपालिका शिवालिक नगर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अध्यक्ष का स्वागत

शिवालिक नगर । नगर पालिका शिवालिक नगर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर सभासदों द्वारा अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर की पूरी टीम ने मेहनत और लगन से कार्य कर इस मुकाम तक पहुंचाया है। इतने कम समय में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति और सरकार सहित सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि पालिका की टीम ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी कर्तव्यों का निर्वहन किया। इसकी बदौलत ही नगर पालिका को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला हैं।


बता दें कि नगर पालिका शिवालिक नगर को उत्कृष्ट कार्य करने पर दिल्ली विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। पूरे उत्तर क्षेत्र में इनोवेशन और बेस्ट प्रैक्टिस श्रेणी में नगर पालिका अव्वल आई है। जबकि स्वच्छता सर्वेक्षण ऑल इंडिया रैंकिंग में 122 और राज्य में तीसरे स्थान पर आई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका शिवालिक नगर के चेयरमैन राजीव शर्मा को शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव ने बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभासद बबीता देवी, सुमन देवी, मोनिका शर्मा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौरव रौतेला, दीपक चौहान, जयपाल, रंजीता झा, दीपक नौटियाल, प्रतिभा बहुगुणा, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *