नैनो यूरिया का उत्पादन उत्तराखण्ड कृषि के लिए वरदान साबित होगा: सुबोध उनियाल, कृषि मंत्री ने नैनो यूरिया तरल के वर्चुअल बैठक में मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण विषय पर बैठक की

देहरादून । कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर नैनो यूरिया तरल के वर्चुअल बैठक में मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण विषय पर बैठक की। नैनो यूरिया का उत्पादन उत्तराखण्ड कृषि के लिए वरदान साबित होगा। यह प्रयास आत्म निर्भर कृषि और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में कार्य करेगा। तरल रूप में 500 मि0 ली0, नैनो यूरिया 45 किलो यूरिया के बराबर कार्य करेगा। इस उत्पाद के आने से यूरिया का उपयोग कम होगा और यूरिया उर्वरक पर दिये जाने वाले सब्सिडी में बचत होगी। उत्तराखण्ड की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों, आवागमन की सुविधा के लिए नैनो यूरिया उत्पाद कृषको तक आसानी से पहुंच सकेगा। इससे कृषको के लागत में कमी आयेगी और सरकार पर यूरिया उत्पादन का दबाव कम होगा। आज उत्तराखण्ड के कृषको के लिए नैनो यूरिया का पहला ट्रक रवाना किया गया।कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि किसानों को खाद की किल्लत नहीं होने दी जाएगी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों की अन्य जो भी समस्या है उसका त्वरित निस्तारण किया जाए। कृषि मंत्री ने प्रदेशभर से आए किसानों की समस्याएं भी सुनी है। जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के डायरेक्टर सुशील राठी ने कृषि मंत्री के समक्ष किसानों की तमाम समस्याएं रखी है। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *