सरकार और व्यापारियों में समन्वय बनाकर किया जाएगा कार्य: धीर सिंह, बने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष, पिछले कई दशकों से जुड़े हैं व्यापार राजनीति के साथ, मिलनसार, मृदुभाषी के कारण व्यापारियों के धड़े का मिल रहा सर्मथन, व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे सरकार के समक्ष
रुड़की । पिछले कई दशकों से व्यापार के जुड़े धीर सिंह को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। धीर सिंह व्यापार राजनीति में अपना प्रभाव रखते हैं। डेली न्यूज के बातचीत में चौधरी धीर सिंह ने कहा कि व्यापारियों के हितों में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और व्यापारियों के बीच समन्वय बनाकर नगर के व्यापारियों के हितों में कार्य किए जाएंगे। व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। धीर सिंह शहरी विकास मंत्री के भी करीबी माने जाते हैं। व्यापारियों को इसका भी लाभ मिलेगा। धीर सिंह मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति हैं। व्यापारी के एक धड़े ने कहा कि धीर सिंह व्यापारियों की आवाज को उठाने में सक्षम हैं।उन्होंने बताया कि उनके आदर्श रहे स्वर्गीय इंजीनियर राजेश गर्ग शहर के अच्छे व्यापारी के साथ-साथ दो बार के पदाधिकारी व्यापार मंडल में सरल व्यवहार से जाने जाने वाले कुशल रणनीतिकार थे और व्यापारियों से समन्वय बनाकर चलते थे वह नगर पालिका रुड़की के अध्यक्ष भी रह चुके हैं । बता दें कि शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यकारिणी का विस्तार हुआ था। रुड़की महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी चौधरी धीर सिंह को दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने चौधरी धीर सिंह की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि धीर सिंह की वर्षों से व्यापारियों के साथ जुड़े हुए हैं। वह व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे