स्थानीय जन समस्याओं की सुनवाई एवं समय से निस्तारण कराया जाना शासन की प्राथमिकता: विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी कार्यालय में रोजाना होगी जनसुनवाई
हरिद्वार । जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि स्थानीय जन समस्याओं की सुनवाई एवं उनका समय से निस्तारण कराया जाना शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। वे रोजाना कार्य दिवस पर अपने कक्ष में सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक जनता की समस्या सुनकर उनका समाधान करेंगे। यदि वे शासकीय कार्य, आवश्यक बैठक अथवा अन्य कार्य से मुख्यालय से बाहर जाते हैं तो उस स्थिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उनके प्रतिनिधि के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठकर जन समस्याओं की सुनवाई एवं निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। यदि अपर जिलाधिकारी भी शासकीय कार्य या बैठक आदि में प्रतिभाग करने हेतु मुख्यालय से बाहर रहेंगे। तो ऐसी स्थिति में प्रभारी अधिकारी, कलक्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय) जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठकर जन समस्याओं की सुनवाई एवं निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।



