महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ शहर कोतवाली, ज्वालापुर और कनखल में करीब 19 मुकदमे हैं दर्ज

हरिद्वार । कनखल में महिला से छेड़छाड़ करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ शहर कोतवाली, ज्वालापुर और कनखल में करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं। बीते बुधवार को आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने कनखल में एक महिला से छेड़छाड़ की थी। पुलिस के मुताबिक एक महिला ने शिकायत कर बताया कि बुधवार को वह कनखल स्थित घर से डेयरी से दूध लेने के लिए निकली थी। आरोप है पीछे से अचानक रविदास बस्ती निवासी अमित कटारिया वहां पहुंच गया था और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता शुरू कर गाली-गलौज की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमित कटारिया तब से फरार था। पुलिस ने आरोपी अमित कटारिया पुत्र हुकुम चंद्र निवासी रविदास बस्ती कनखल को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि आरोपी के हत्या समेत कई अन्य धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *