ज्वालापुर में प्रवर्तन निदेशालय टीम ने हॉस्पिटल में की छापेमारी, लैब में हुई कोरोना जांच के खंगाले दस्तावेज, कुंभ कोरोना जांच में इस लैब को लाखों का किया जा चुका है भुगतान

ज्वालापुर । घास मंडी क्षेत्र में एक हॉस्पिटल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि टीम ने अस्पताल की जमीन खरीदने से संबंधित रिकार्ड, विदेश यात्रा व लैब में हुई कोरोना जांच के दस्तावेज सभी खंगाले हैं। गुरुवार रात को ही टीम अस्पताल पहुंच गई थी। शुक्रवार को दिन भर टीम दस्तावेज खंगालती रही। जिस अस्पताल में टीम ने छापा मारा है उसकी संचालिका विदेश यात्रा काफी करती हैं। करोड़ों का कारोबार होने के कारण भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी उनके राजनीतिक संबंध बताए जाते हैं। कुंभ कोरोना जांच घोटाले में भी अस्पताल की लैब शामिल रही है। हालांकि अभी तक जांच में आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। दो दिन पहले ही लैब के मैनेजर से एसआईटी ने घंटों पुछताछ की थी। कुंभ कोरोना जांच में इस लैब को लाखों का भुगतान किया जा चुका है। जबकि अन्य लैबों का भुगतान अभी लंबित चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *