टिहरी विस्थापित कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर नगर पालिका ने किया सैनिटाइज, कोरोना से जंग जितने को अध्यक्ष राजीव शर्मा ने थाम रखा है मोर्चा, खुद कर रहे हैं कार्य की मॉनिटरिंग

शिवालिक नगर । शिवालिक नगर नगर पालिका क्षेत्र के टिहरी विस्थापित कॉलोनी में कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने पर नगर पालिका टीम ने सैनिटाइज व दवाईयों का छिड़काव किया। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कोरोना से जंग जितने को मोर्चा थाम रखा है। सैनिटाइजर के कार्य की वह खुद मॉनिटरिंग कर रहे है। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। कि कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को रोजाना सैनिटाइज किया जाए। बुधवार सुबह को शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टीम के साथ जाकर घरों को सैनिटाइज कराया। स्थानीय लोगों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को भी कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया । उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्य के लिए ही अपने घरों से बाहर निकले। लगातार अपनों हाथों को सैनिटाइजर व साबुन से धोते रहे। डेंगू के बचाव के लिए भी नगर पालिका के कर्मचारी लगातार क्षेत्र में दवाई छिड़काव का कार्य कर रहे हैं।मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, रितेश गौड़,अंशुल शर्मा, रीना तोमर, आशीष चौहान, नगरपालिका कर्मचारी विशाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *