इमलीखेड़ा नगर पंचायत के ब्रांड एम्बेसडर बने रजनीश सैनी

कलियर । नगर पंचायत इमलीखेड़ा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में नगर पंचायत इमलीखेड़ा की अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान के द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षाविद,हिंदी साहित्यकार एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी को नगर पंचायत इमलीखेड़ा का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।यह सम्मान अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान और वरिष्ठ सहायक आशु वर्मा,कनिष्ठ सहायक अनुज सैनी,साहब सिंह सैनी के द्वारा डॉ रजनीश सैनी को हिंदी साहित्य,शिक्षा, खेलकूद,समाज सेवा के क्षेत्र में कई वर्षों के कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए दिया गया है।डॉ रजनीश सैनी वर्तमान में सर्व समाज हित,जन जागरूकता,नशा मुक्ति अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य करते आ रहे हैं।सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी कई संगठनों के साथ जुड़कर डॉ सैनी युवाओं को प्रेरित और संगठित करने का कार्य कर रहे हैं।

हिंदी साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ रजनीश सैनी को विक्रमशिला विद्यापीठ भागलपुर बिहार से विद्या वाचस्पति मानद सम्मान(पी एच डी उपाधि)के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठ सगठनों के द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कारों जिनमे विश्व रत्न सम्मान,राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान,महर्षि दयानंद सरस्वती सम्मान,स्वामी विवेकानंद सम्मान,नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल अवार्ड,श्री अटल सेवा सम्मान,सेवा रत्न सम्मान,अनमोल रत्न सम्मान,उत्तराखंड आइकन अवार्ड,भारत ब्रेवरी अवार्ड नेशनल यूनिटी अवार्ड,डॉ भीमराव अंबेडकर रत्न अवॉर्ड, महात्मा गांधी अवॉर्ड,राष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ग्लोबल शांति पुरस्कार,नेशनल एक्सीलेंस एजुकेशनल अवार्ड,नेशनल आइकन अवार्ड,राष्ट्रीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार,कोहिनूर ऑफ द इंडिया अवार्ड,नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड,राष्ट्रीय सेवा सम्मान,मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार,संत कबीर सेवा रत्न सम्मान,राष्ट्रीय शिक्षक रत्न पुरस्कार,डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम रत्न अवॉर्ड,इंटरनेशनल योग भारती पुरस्कार,राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार,संगम साहित्य सम्मान,राष्ट्रीय बल्लभ सम्मान आदि से सम्मानित किया जा चुका है।डॉ रजनीश सैनी को नगर पंचायत इमलीखेड़ा का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर देश के राजनीतिको,शिक्षाविदो, साहित्यकारों,समाजसेवियों और खेल प्रशिक्षिको ने शुभकामनाएं दी।

जिनमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एवं ओबीसी सह प्रभारी उत्तर प्रदेश मुनीश सैनी,पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ धर्म सिंह सैनी,पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश,वरिष्ठ अग्रेंजी साहित्यकार एवं सांसद प्रतिनिधि शिक्षा डॉ रविंद्र सैनी,संस्कार भारती रुड़की इकाई जिला अध्यक्ष समय सिंह सैनी,वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार डॉ संजय सैनी,लॉर्ड कृष्ण इंटर कॉलेज रुड़की प्रबंधक डॉ राजकुमार उपाध्याय,पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार वीरेंद्र सैनी,पूर्व इंटेलिजेंस अधिकारी राजकुमार सैनी,अध्यक्ष इकबालपुर गन्ना समिति सुंदर सिंह सैनी,बंगाल सेपेर्स रुड़की इंजी इसम सिंह सैनी,पूर्व सांसद प्रत्याशी हरिद्वार इंजी करण सिंह सैनी,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रुड़की अनुज सैनी,पूर्व मंत्री ओ बी सी मोर्चा उत्तराखंड धीर सिंह रोड़,प्रधानाचार्य आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर डॉ अशोक शर्मा आर्य,प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तराखंड डॉ प्रदीप त्यागी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड शिक्षक माध्यमिक संघ उत्तराखंड डॉ अनिल शर्मा,गढ़वाल संयोजक ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड अनिल चौधरी,प्रवक्ता गणित किसान इंटर कॉलेज बहबलपुर दिनेश सैनी,प्रवक्ता रसायन शास्त्र आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर राजीव सैनी,शीला देवी इण्टर कॉलेज डाडा पट्टी प्रबंधक अनिल सैनी,क्षेत्रीय युवक समिति अध्यक्ष भगवानपुर प्रवीण सैनी, महर्षि दयानंद रिसर्च ऑफिस इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस धनोरी अध्यक्ष अश्वनी सैनी एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एडवोकेट आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी,राष्ट्रीय सचिव सुधीर आर्य,प्रवेश कश्यप,सूर्यकांत सैनी(उत्तराखंड पुलिस),राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक सैनी,चैंपियन सूरज रोड,विश्वास सक्सेना आनंद,अमित सैनी, पंकज पाल धनगर,डॉ रंजन धनगर,शानु सैनी,राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी विवेक सैनी ने शुभकामनाएं दी।डॉ रजनीश सैनी बहुत प्रतिभाशाली और व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं।उनके लिए यह सम्मान उत्तराखंड के साथ-साथ देश के सभी समाजसेवियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।अधिशासी अधिकारी मंजु चौहान का डॉ रजनीश ने आभार एवं कोटि कोटि धन्यवाद व्यक्त करते कहा कि नगर पंचायत इमलीखेड़ा में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जागरूक कर अधिक से अधिक कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *