रजनीश सैनी विद्या वाचस्पति मानद सम्मान से सम्मानित किए गए, शुभचिंतकों ने दी बधाई

भगवानपुर । भारतीय अधिनियम 244 से निबंधित तथा राष्ट्रभाषा हिंदी एवं लोक भाषाओं के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए समर्पित 52 वर्षीय पुरातन विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलपति डॉक्टर संभाजी राजाराम बाविस्कर,जन सम्पर्क अधिकारी विद्यापीठ भागलपुर कृष्ण नंद भट्ट एवं परिवर्तन योगेश संस्थान नई दिल्ली के संस्थापक योगेश तरेहन द्वारा आयोजित करोल बाग नई दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में उत्तराखंड राज्य के जिला हरिद्वार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा साहित्यकार डॉ रजनीश सैनी को “विद्या वाचस्पति मानद सम्मान”से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन पत्रकार संजय शर्मा द्वारा किया गया।

विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ द्वारा यह सम्मान सुदीर्घ हिंदी सेवा,सारस्वत साधना,कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां,शैक्षिक प्रदेयों,शोध कार्यो तथा राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर दिया जाता है। यह मानद सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।इनकी प्रकाशित पुस्तक “सच्चे देशभक्त” व्यापक रूप से चर्चित रही है।इससे पूर्व डॉ रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा 32 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ 20 वर्षों से समाज सेवा,शिक्षा,खेलकूद के क्षेत्र में देवभूमि जागृति मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष के रूप मे सर्व समाज को संगठित एवं जागरुक करने का सेवा कार्य करते आ रहे हैं।देश के सभी साहित्यकारों,समाजसेवियों,शिक्षाविदों और राजनीतिज्ञ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं ओबीसी सह प्रभारी भाजपा उत्तर प्रदेश मुनीश सैनी, डॉक्टर धर्म सिंह सैनी पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश ,डॉ अनिल शर्मा,डॉ रविंद्र सैनी,डॉ प्रदीप त्यागी,डॉ गंगा सरल सैनी,राकेश गिरी,श्यामवीर सैनी,वीरेंद्र सैनी आर्य,सत्यपाल सैनी,एडवोकेट आशीष सैनी राष्ट्रवादी,डॉ संजय सैनी,धीर सिंह रोड,समय सिंह सैनी,सुमेर चंद सैनी,चौधरी यशपाल सैनी,अशोक कुमार रतुड़ी,डॉ राजकुमार उपाध्याय,अश्वनी सैनी,डॉ अशोक शर्मा आर्य,सुंदर सिंह सैनी,राजकुमार सैनी,अनिल चौधरी,अनमोल सैनी,पप्पन कश्यप,आशीष शर्मा,रंजन धनगर,राजीव सैनी,दिनेश सैनी,डॉ अभिमन्यु सैनी,सूर्यकांत सैनी,मोहित सैनी,विवेक सैनी,डॉ अशोक सैनी,डॉ राहुल सैनी,अनिल सैनी,विशांत सैनी आदि के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड राज्य में खुशी की लहर है।साहित्य क्षेत्र में डॉ रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को सम्मानित किए जाने पर नई पीढ़ी और सर्व समाज लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *