राम मंदिर निर्माण हमारी आस्था का विषय, मंदिर निर्माण में सभी मिलकर अपना योगदान करें: देवी सिंह राणा, भलस्वागाज में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के तहत धन संग्रह किया गया
भगवानपुर । श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के तहत भलस्वागाज गांव में मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया गया। हर वर्ग में राम मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह है। भरपूर समर्थन व योगदान लोग दे रहे हैं। भाजपा नेता देवी सिंह राणा ने कहा कि मंदिर निर्माण हमारी आस्था का विषय है। मंदिर निर्माण में सभी मिलकर अपना योगदान करें। अभियान प्रमुख ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण आप सभी के निधि संग्रह के द्वारा ही पूरा होगा और आप अधिक से अधिक निधि देकर भव्य राम मंदिर निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
बता दें कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जो भी राशि चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से दिया जाएगा, वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से बनेगा। जो राम भक्त राम मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं वे ऑनलाइन भी राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। लोग भारतीय स्टेट बैंक, नया घाट अयोध्या की खाता संख्या संख्या 39161495808, पीएनबी नया घाट अयोध्या की खाता संख्या 38650001000139999 या बैंक ऑफ बड़ौदा नया घाट अयोध्या की खाता संख्या 05820100021211 में भी ऑनलाइन राशि जमा कर सकते हैं। इसका रसीद भी ऑनलाइन ही प्राप्त होगा।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे