सीएम की पत्नी रश्मि रावत ने राज्यपाल कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की, होली पर्व की दी शुभकामनाएं और बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि त्यागी रावत ने महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल व उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली पर्व की शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पाजिटिव होने के कारण उनकी ओर से उनकी धर्मपत्नी ने श्री कोश्यारी से भेंट की। श्री कोश्यारी ने आशीर्वचन देते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने राज्य हित में अनेक सुझाव भी दिये। श्रीमती रश्मि त्यागी रावत ने मुख्यमंत्री जी को श्री कोश्यारी द्वारा दिये गये सुझावों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का उत्तराखण्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका अनुभव राज्य के लिये अमूल्य है। श्री कोश्यारी द्वारा दिये गये सुझावों पर प्रदेश के विकास और जनहित में अमल किया जाएगा। उन्होंने मार्गदर्शन के लिए कोश्यारी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *