पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उस स्थिति में देश संभाला था, जब देश में संसाधनों की कमी थी, कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद किया

रुड़की। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। पंडित नेहरू के कामों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही।
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से दुर्गा चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने पंडित नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि नेहरू ने उस स्थिति में देश संभाला था, जब देश में संसाधनों की कमी थी। देश विभिन्न रियासतों में बंटा था। पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत में किए गए उनके कामों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान सुभाष सरीन, राजेंद्र चौधरी, पंकज सिंघल, भूषण त्यागी, सुरेश शर्मा, श्रवण गोस्वामी, कमलेश कुमार, संजय चौधरी, दीपक कुमार, चौधरी महेंद्र सिंह, एमएन सक्सेना, सत्यवीर सिंह, श्याम सिंह नागयान, मकसूद हसन, उमेद गाजी, पंकज सिंघल, विशाल शर्मा मौजूद रहे। वहीं, मिशन कंपाउंड स्थित प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता के कैंप कार्यालय पर जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सचिन गुप्ता ने कहा कि आजादी के समय देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए सक्षम नेतृत्व की जरूरत थी। नेहरू ने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। इस दौरान राजवीर रोड, रीतू कंडियाल, हेमेंद्र चौधरी, सुशील कश्यप, सलमान खान, पंकज सोनकर, लवी त्यागी, दीपक वर्मा, शकील अहमद, रईस अहमद, जावेद, अमित सोनकर, जसविंदर, साहिल, दीपक वैश्य, अमित सोनकर, नफिश, जाकिर, मनोज जयंत, जफर, शेरू मालिक, संजय पाल, अमित गुप्ता, नितिन जिंदल, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *