बड़ी खबर: हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया स्थगित
हरिद्वार । सुल्तानपुर नई नगर पंचायत का शासनादेश जारी होने पर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार ने हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है । यह आरक्षण 4 अप्रैल को जारी होना था।