भाजपा ने सदैव किया है कार्यकर्ताओं का सम्मान: ललित मोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सीएम प्रदेश अध्यक्ष संगठन का जताया आभार

रुड़की । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर ललित मोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और संगठन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हर स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। जो जिम्मेदारी मिली है उसका निष्ठा के साथ निर्वाह किया जाएगा। कहा कि भाजपा ही सिर्फ ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है। कार्यकर्ता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया है। केंद्र-प्रदेश सरकार ने भी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *